अल्मोड़ा: इलेक्ट्रिक स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से बढ़ रहा, अब तक इतने लगाएं स्मार्ट मीटर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में ऊर्जा निगम की ओर से इलेक्ट्रिक स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है

किया जा रहा कार्य

जानकारी के अनुसार जिले में दो डिवीजन में अब तक लगभग 31000 स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। दूसरे चरण में भिकियासैंण खण्ड़ में 19000 स्मार्ट मीटर लगाए जाऐगे। विभाग की ओर से पहले चरण में अल्मोड़ा और रानीखेत डिवीजन में 31000 स्मार्ट मीटरों को लगाया जा चुका है। वहीं, दूसरे चरण में भिकियासैंण डिवीजन में 25000 स्मार्ट मीटरों को लगाया जाएगा। वहीं ऊर्जा निगम की ओर से 45000 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि निगम की ओर से इलैक्ट्रिक स्मार्ट मीटरों को लगाने का कार्य अक्टूबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।