अल्मोड़ा: घायल हुए अज्ञात बुजुर्ग की मौत, हिन्दू सेवा समिति ने किया अंतिम संस्कार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां आज हिन्दू सेवा समिति ने अज्ञात मृतक बजुर्ग का स्थानीय विश्वनाथ घाट में हिन्दू रिति के साथ अंतिम संस्कार किया।

विश्वनाथ घाट में किया अंतिम संस्कार-

जानकारी के अनुसार ताकुला ब्लाक के डोटियालगांव में बीते दिनों एक बुजुर्ग घायल हालत में मिला था। जिसके बाद बुजुर्ग को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बुजुर्ग ने ‌बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। लेकिन बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने हिन्दू सेवा समिति से संपर्क किया और स्थानीय विश्वनाथ घाट में हिन्दू रीति रिवाज के साथ बुजुर्ग की अंत्येष्टि की गई।

यह लोग रहें मौजूद-

अंत्येष्टि करवाने वालों में समिति के अध्यक्ष अजित कार्की, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, अमित साह, किशन लाल, नीरज बोरा, सोबन सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र बिष्ट, प्रत्येश पांडे, दीपक साह, कृष्ण बहादुर, पंकज सिंह, मनोज वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।