October 1, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

फेसबुक ने भी माने केंद्र सरकार के नए आईटी नियम, शिकायत अधिकारी किया नियुक्त

केंद्र सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों के बीच नए आईटी कानूनों को लागू करने को लेकर चर्चा जारी है।जिसमें भारत सरकार और सोशल मीडिया कंपनियां आमने-सामने हैं। जिसके बाद फेसबुक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

फेसबुक ने शिकायत अधिकारी किया नियुक्त-

आईटी नियमो का पालन करने की दिशा में फेसबुक ने अपनी वेबसाइट पर ग्रेवांस अधिकारी(शिकायत अधिकारी) का नाम और नंबर पब्लिश किया है। जिसमें  भारत सरकार के सख्त नियमों के बाद फेसबुक ने यह कदम उठाया है।

स्पूर्ति प्रिया को किया नियुक्त-

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भारत में स्पूर्ति प्रिया को भारत के लिए शिकायत अधिकारी नियुक्त कर दिया है। अब फेसबुक उपयोगकर्ता एक ई-मेल ID के जरिए स्पूर्ति प्रिया से संपर्क कर सकते हैं और अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

व्हाट्सएप ने भी शिकायत अधिकारी किया नियुक्त-

व्हाट्सएप ने भी नए सोशल मीडिया नियमों के अनुसार शिकायत अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। व्हाट्सएप ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर परेश बी लाल को भारत के लिए अपना नामित किया है।

नए आईटी नियम-

इन आईटी नियमों के तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ता वाले सोशल मीडिया मध्यस्थों के लिए एक शिकायत अधिकारी, नोडल अधिकारी और एक मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त करना जरूरी होगा। साथ ही नए नियमों के तहत इस पद पर नियुक्त अधिकारी को भारत में ही रहना अनिवार्य है।

error: Content is protected !!