10 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम आज, होगा बेहद खास, यह हस्तियां करेंगे प्रतिभाग

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज 10 फरवरी सोमवार है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित होगा।

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण है। पीएम नरेंद्र मोदी का हर साल की तरह इस बार भी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस बार का कार्यक्रम खास होने जा रहा है। क्योंकि इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी बच्चों को परीक्षा की चुनौतियों के बीच मोटिवेट करते हैं। बातचीत दौरान वे परीक्षा के दौरान तनाव से निपटने और इन मुद्दों पर स्टूडेंट्स के प्रश्नों के जवाब देते हैं।

यह हस्तियां होंगी शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यक्रम में कुल 12 हस्तियां बच्‍चों के सवालों के जवाब देंगी। इसमें फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, 6 बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर मैरिकॉम, और आध्यात्मिक नेता सदृगुरु जग्गी वासुदेव शामिल हैं। इसके अलावा पैरा​लंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखारा, सेलिब्रिटी पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर, सोनाली सभरवाल, स्वास्थ्य प्रभावकार फूड फार्मर, अभिनेता विक्रांत मैसी और भूमि पेडनेकर, यूट्यूबर टेक्निकल गुरु जी और राधिका गुप्ता के नाम शामिल हैं। इस कार्यक्रम में आठ एपिसोड होंगे, जिसमें बच्चों से ये एक्सपर्ट्स चर्चा करेंगे।