March 24, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

यहां कोतवाली में युवक ने लगाई फांसी, स्वजनों ने किया हंगामा, जाने पूरा मामला

 6,930 total views,  2 views today


पुलिस थाने में जेल में बंद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले का है।

युवक ने लगाई फांसी-

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अलताफ (22) पुत्र चांद मियां निवासी नगला सैय्यद   के रूप में हुई है। युवक घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था। युवक जिस घर में टायल लगा रहा था। इस बीच उस परिवार की लड़की लापता हो गई। लड़की के परिजनों ने युवक पर लड़की भगा ले जाने का आरोप लगते हुए पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। जिस पर पुलिस ने सोमवार की रात युवक को हिरासत में ले लिया। वही मंगलवार को युवक ने बाथरूम जाने की बात कही और अपने जैकेट के फीते से फांसी लगा ली। जब पुलिस ने देखा तो युवक की सांसे चल रही थी और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वही इस घटना के बाद परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे।