देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मॉरीशस का मार्च में राष्ट्रीय दिवस है। इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे।
मजबूत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को माना जा रहा अहम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते दिन शुक्रवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने संसद में एक बड़ी घोषणा की। जिसमे उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को होने वाले मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने इसे अपने देश के लिए एक विशिष्ट सम्मान बताया और कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के लिए काफी अहम होगा। साथ ही उन्होंने संसद में घोषणा की। जिसमे बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।