क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।
हैदराबाद ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने बीते कल शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। बेंगलुरु की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया। ईशान किशन ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। इसके जवाब में विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की नई सलामी जोड़ी ने बेंगलुरु के लिए दमदार प्रदर्शन किया। इस जीत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉप-2 में जगह नहीं बना सकी। 166 रन बनाते ही बेंगलुरु की टीम टेबल में पहले स्थान के साथ पहले क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कर गई। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद 18 अंक के बावजूद बेंगलुरु और गुजरात से कम नेट रन रेट की वजह से टॉप-2 से बाहर होना पड़ा है।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।
आज का मुकाबला
आईपीएल 2026 में आज (23 मई, शनिवार) एक और रोमांचक मुकाबले की बारी है। दो टीमें के बीच एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। आज आईपीएल 2026 का 68वां मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा।