नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आए हैं। विज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। भुवनेश्वर स्थित ‘BRIC-इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज’ (ILS) ने वैज्ञानिक-बी, वैज्ञानिक-सी और वैज्ञानिक-डी के कुल 5 फैकल्टी पदों पर भर्ती निकली है।
पांच पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भर्ती जीवन विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है। संस्थान ने विभिन्न श्रेणियों (OBC, SC, EWS और UR) के लिए पदों का वर्गीकरण किया है।
• वैज्ञानिक-डी: प्रथम श्रेणी में एमएससी या समकक्ष डिग्री के साथ कम से कम 9 वर्ष का शोध अनुभव। पीएचडी धारकों और शोध प्रकाशनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
• वैज्ञानिक-सी: प्रथम श्रेणी में एमएससी के साथ 5 वर्ष का शोध अनुभव। संबंधित क्षेत्र में पीएचडी वांछनीय है।
• वैज्ञानिक-बी: प्रथम श्रेणी में एमएससी के साथ कम से कम 3 वर्ष का शोध अनुभव। पीएचडी डिग्री वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।