नैनीताल: मुक्तेश्वर से ‘अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज-2026’ का आगाज, इतने जिलों में 658 किमी का सफर तय करेंगे साइकिलिस्ट

​नैनीताल: साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग) चैलेंज-2026’ शुक्रवार को मुक्तेश्वर से शुरू हो गया है।

हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आईटीबीपी (ITBP) समेत देश के 20 राज्यों से आए 80 साइकिलिस्टों को हरी झंडी (फ्लैग ऑफ) दिखाकर रवाना किया। इस प्रतियोगिता की शुरुआत से पूर्व गुरुवार शाम को मुक्तेश्वर स्थित एक रिजॉर्ट में प्रतिभागियों के सम्मान में भव्य गाला डिनर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस रोमांचक साइकिलिंग चैलेंज के तहत प्रतिभागी उत्तराखंड के 10 जिलों के दुर्गम और खूबसूरत रास्तों से गुजरते हुए कुल 658 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस अभियान का समापन 26 नवंबर को पहाड़ों की रानी मसूरी में होगा।

​