2,198 total views, 2 views today
देश भर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर अभी भी जारी है। वही पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों से भी आम आदमी पर मंहगाई की दोहरी मार पड़ रही है। आज 5 जुलाई को पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
पेट्रोल- डीजल के दामों में उछाल-
सोमवार यानि आज पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल आया है। लेकिन डीजल के दाम स्थिर है।
आज फिर बढ़े दाम-
आज पेट्रोल की कीमत में अधिकतम 35 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ है तो वहीं डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आज पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, पर डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, जबकि कल दोनों ईंधनों की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई थी।
पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-
पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। पेट्रोल- डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि से आम जनता के जेब पर भी भारी असर पड़ रहा है।
More Stories
मौसम अपडेट: आज प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम, जानें अल्मोड़ा का हाल
सुबह की ताजा खबरें (25 जून, अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस)
उत्तराखण्ड: बारात में साथ न ले जाने पर दूल्हे से खफ़ा दोस्त ने भेजा पचास लाख का मानहानि नोटिस, जाने पूरा मामला