कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें तेजी लाने की जोरों शोरों से तैयारियाँ चल रही है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण करवा रहे हैं। ऐसे में टीकाकरण से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है।
अब गर्भवती महिलाएं भी लगवा सकती है कोरोना का टीका-
अब कोरोना संक्रमण से जंग लड़ने के लिए गर्भवती महिलाएं भी कोरोना वैक्सीन ले सकती हैं। अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने संबंधी नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्यूनाइजेशन (NTAGI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन-
अब कोई भी गर्भवती महिला कोविन ऐप पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं या नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर सीधे जाकर भी कोरोना वैक़्सीन लगवा सकती है।
कोरोना संक्रमण का गर्भवती महिला पर सबसे ज्यादा असर-
कोरोना संक्रमण का गर्भवती महिला पर भी सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। जिससे गर्भवती महिलाओं में प्रसव के समय परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इसी के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को वैक़्सीनेशन की सलाह दी है। जिसके बाद जल्द इसके दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
More Stories
अल्मोड़ा: पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को पौड़ी गढवाल से किया गिरफ्तार, नाबालिग को सकुशल बरामद किया
अल्मोड़ा: भैरवाष्टमी पर विशाल भंडारे का आयोजन, बढ़ चढ़कर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
अल्मोड़ा: पुलिस की कार्यवाही, अवैध खनिज (रेता) परिवहन करने पर वाहन डंपर किया सीज