नैनीताल में कल भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी


​

नैनीताल: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कल 26 सितंबर 2026 के लिए जारी किए गए भारी बारिश के ‘रेड अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

भारी बारिश का अलर्ट

जानकारी के अनुसार जिस पर छात्र-छात्राओं और शैक्षणिक स्टाफ की सुरक्षा के दृष्टिगत कल शनिवार, 26 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अर्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष (जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश मान्य रहेगा। हालांकि, यह आदेश ऐसे आवासीय विद्यालयों पर लागू नहीं होगा जहां छात्र-छात्राओं के रहने और पढ़ने की व्यवस्था एक ही परिसर के भीतर है।
​