देश में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसारने लगा है। हर रोज बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। वही अब एक बार फिर कोरोना से मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।
अगली समीक्षा बैठक में होगा विचार-
जिस पर यह बात सामने आ रही है कि पांच चुनावी राज्यों में रैली और रोड शो पर लगी पाबंदियाँ 22 जनवरी के बाद भी हटने के आसार नहीं हैं। हलांकि चुनाव आयोग प्रचार पर लगी दूसरी पाबंदियों पर कुछ छूट देने पर अगली समीक्षा बैठक में विचार करेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते यह फैसला लिया जा सकता है।