उत्तराखंड: भारतीय सेना में चार साल की सेवा पूरी कर लौटने वाले उत्तराखंड के अग्निवीरों के लिए जरूरी और अच्छी खबर सामने आई है।
सरकार की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2027 में वापस आने वाले अग्निवीरों के पहले बैच को सरकारी सेवाओं में समायोजित करने के लिए राज्य सरकार ने अपनी कवायद तेज कर दी है। इसके तहत शासन स्तर पर अब उन रिक्त पदों का आकलन किया जा रहा है, जहाँ इन प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्त किया जा सकेगा। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद, उत्तराखंड शासन ने सभी विभागों से आगामी वर्षों में होने वाली नियुक्तियों और रिक्त पदों का ब्योरा तलब किया है। मुख्य रूप से पुलिस, वन विभाग, परिवहन, आपदा प्रबंधन, होमगार्ड और कारागार जैसे विभागों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जहाँ सेना के अनुभव और अनुशासन की विशेष आवश्यकता होती है। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार पहले ही अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का बड़ा निर्णय ले चुकी है।
उत्तराखंड में अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित, वर्दी के बाद फिर मिलेगी वर्दी, इस तैयारी में सरकार