April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अल्मोड़ा दौरा, यह रहेगा कार्यक्रम

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अल्मोड़ा का दौरा प्रस्तावित है। अल्मोड़ा दौरे और कोर कमेटी की बैठक को लेकर अल्मोड़ा भाजपा संगठन ने पूरी तैयारियां की हुई है।

यह रहेगा कार्यक्रम-

जिसमें प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा पौने एक बजे अल्मोड़ा सर्किट हाउस पहुंचेगे। जिसके बाद मालरोड स्थित होटल शिखर में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। जहां करीब ढाई बजे भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में वह प्रतिभाग करेगे। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ समेत बागेश्वर की कुल 12 विधानसभाओ  के काम काज का आंकलन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाजपा की कौर कमेटी की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही इस बैठक में अल्मोड़ा के साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद के बीजेपी के विधायक व अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के  जिले के पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग अलग जिम्मेदारियां सौपी हुई है। कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न होने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रुद्रपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। आगामी चुनाव को लेकर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।