आज 2 सितंबर 2024 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : सरकारी नौकरी में पदोन्नति होगी। राजनीति में विरोधी परास्त होंगे। व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी पुराने मुकदमे से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार एवं परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विदेश सेवा एवं आयात निर्यात में संलग्न लोगों को यकायक बड़ी सफलता मिलेगी. मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। पूर्व से चले आ रहे किसी गंभीर रोग से छुटकारा मिलेगा। पेट संबंधी समस्या के प्रति सजग एवं सावधान रहें। घुटनों में दर्द का अनुभव होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से सराहना एवं प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
मिथुन (GEMINI) : कार्यक्षेत्र में अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। जीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिक परिश्रम करने से स्थिति में सुधार होगा। निजी व्यवसाय करने वाले लोगों को अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी। व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बनेंगे।
कर्क (CANCER) : आपके रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी। किसी के बहकावे में न आए। विरोधियों से सावधानी पूर्वक व्यवहार करें। किसी भी प्रकार के तर्क वितर्क से बचें। अपनी भावनाओं को सही दिशा प्रदान करें। समाज में अपनी मान सम्मान के प्रति जागरूक रहें। कार्य क्षेत्र में धैर्य पूर्वक कार्य करने से लाभ होगा। व्यवसाय में आने वाली बाधाएं कम होगी।
सिंह (LEO) : नौकरी में पदोन्नति के योग है। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग, सानिध्य मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को उनके पैकेज बढ़ाने का शुभ समाचार मिलेगा। कोर्ट कचहरी की मामले में सफलता मिलेगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने की पूरी संभावना है मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा।
कन्या (VIRGO) : नया व्यापार शुरू करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। नौकरी में मनचाहा कार्य करने को मिलेगा। किसी प्रियजन के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। नवनिर्माण संबंधी कार्य में प्रगति होगी। राजनीति में आपका वर्चस्व स्थापित होगा।
तुला (LIBRA) : कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य जब तक पूरा ना हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें। अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अपनी समस्याओं को अधिक न बढ़ने दें। उनके शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र में संघर्ष बहुत बढ़ सकता है। समझदारी पूर्वक कार्य करें. व्यर्थ उलझन में न पड़े।
वृश्चिक (SCORPIO) : आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में विरोधी पक्ष को न बताएं। वह आपकी योजनाओं में बाधा डालेंगे। कार्य क्षेत्र में सहयोगी जनों के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार से अपनी मन को कार्य में व्यस्त रखने की कोशिश करें। राजनीति में आपकी विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार में नए सहयोगी धोखा कर सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : व्यापार में भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। फोर्स से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। राजनीति में आपके साहस व पराक्रम को देख विरोधी भी सन्न जाएंगे। नौकरी में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। दिन के पूर्वाद्ध में अधिक सकारात्मक सहित समय रहेगा। पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
मकर (CAPRICORN) : सोमवती अमावस्या का दिन आपके लिए अधिक शुभ एवं लाभदायक रहेगा। पूर्व में कुछ महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष बना रहेगा. अधिक वाद विवाद वाली स्थिति से बचें। किसी के कहे सुने में न आए। व्यवसाय के क्षेत्र में किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। जीविका क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ थकान और एवं कष्ट देगी। शारीरिक बीमारियों के प्रति सावधानी रखें। शरीर में दर्द, आंखों में परेशानी हो सकती है।आलस्य से दूर रहे। भोजन में संयम रखें। किसी गंभीर रोग के कारण स्वास्थ्य में अधिक गिरावट रहेगी। वाणी पर संयम रखें। जो कुछ भी बोले सोच विचार कर बोले। जब तक कार्य पूरा न हो जाए तब तक उसकी चर्चा न करें।
मीन (PISCES) : व्यापार में कुछ विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य को न दें। उस कार्य को स्वयं करने का प्रयास करें। राजनीति में कोई उच्च पदस्थ व्यक्ति सहयोगी सिद्ध होगा। किसी पुराने मुकदमे में निर्णय आपके पक्ष में आने की संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।