April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

राष्ट्रपति द्वारा आज उत्तराखंड की दो हस्तियों को दिल्ली में पद्मश्री सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द उत्तराखंड की दो हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करेंगे।

आज उत्तराखंड की दो हस्तियां होंगी सम्मानित-

उत्तराखंड की यह दो हस्तियां दून के आर्थोपेडिक सर्जन डा. भूपेंद्र कुमार और जौनसार के प्रगतिशील किसान प्रेमचंद शर्मा है। इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने प्रख्यात पर्यारणविद अनिल जोशी को पद्मभूषण सम्मान, मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत और डा. योगी ऐरन को पद्मश्री सम्मान से नवाजा। डा. संजय को स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र मे व खेती और बागवानी के क्षेत्र में प्रगतिशील किसान प्रेमचंद शर्मा को आज पद्मश्री मिलेगा।