उत्तराखंड: 10 हजार का ईनामी हत्यारोपी 12 साल से चल रहा था फरार, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार


उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता में हत्या के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद 12 साल से फरार चल रहा 10 हजार का ईनामी हत्यारोपी को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब से गिरफ्तार-

जानकारी के अनुसार एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया 1995 में आपसी विवाद के चलते जरनैल सिह पुत्र बजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता आदि ने मक्खन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी बिचई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस मामले में थाना नानकमत्ता में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर जिला कारागार हल्द्वानी भेजा गया था। वही इस मामले में उसकी अपील को न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही जरनैल सिह अपने पूरे परिवार के साथ नानकमत्ता से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर 22 फरवरी को जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह को ग्राम कडक्का सिंह डांडी थाना सिटी-1 तहसील आभोर जिला फाजिल्का पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।