उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। वहीं बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच हेली सेवा को लेकर भी खासा उत्साह दिख रहा है।
इतने हजार सीटें बुक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ऑनलाइन हेली शटल सेवा की बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। जिसमें 15 जून 2026 तक के लिए उपलब्ध सभी 31,450 सीटें रिकॉर्ड समय में बुक कर ली गई हैं। पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बुकिंग विंडो 15 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे खोली गई थी। हेली सेवा की बुकिंग कराने वाले राज्यों में महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा है। राज्यवार बुकिंग के आंकड़े इस प्रकार हैं-
• महाराष्ट्र: 1,708 बुकिंग
• उत्तर प्रदेश: 1,243 बुकिंग
• दिल्ली: 867 बुकिंग
• तेलंगाना: 864 बुकिंग
• कर्नाटक: 801 बुकिंग
• गुजरात: 700 बुकिंग
उत्तराखंड: केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल: बुक हुईं 31 हजार सीटें