उत्तराखंड ब्रेकिंग: कांग्रेस ने जारी की 11 प्रत्याशियों के नाम की दूसरी सूची, जानें किसे कहाँ से मिला टिकट

आज कांग्रेस ने 11 विधान सभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है । सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे । तो वहीँ लालकुआं से संध्या डालाकोटी और लैंसडाउन से  अनुकृति गुसाईं को टिकट मिला है ।

6  विधानसभा सीटों के नाम की घोषणा करना अभी बाकी

बता दें कि शनिवार देर रात को 53  प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी गयी थी ।  जिसके बाद आज 11 विधान सभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गयी है । हालांकि अभी भी 6  विधानसभा सीटों के नाम की घोषणा करना बाकी है ।

देखिये लिस्ट-

रामनगर- हरीश रावत
डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
कैंट- सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर – बरखा रानी
झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
खानपुर – सुभाष चौधरी
लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
लालकुआं – संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी – डॉ० महेंद्र पाल
लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं