उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के खुले कपाट, उमड़ा आस्था का सैलाब,  पीएम नरेंद्र मोदी के नाम हुई पहली महाभिषेक पूजा




उत्तराखंड:  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। आज भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुल गये है। कपाट उद्घाटन के पहले ही दिन देश-विदेश से पहुंचे लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के भव्य दर्शन किए और अखंड ज्योति का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


​पीएम के नाम पहली पूजा


​मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के पावन अवसर पर मुख्य मंदिर में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली ‘महाभिषेक पूजा’ संपन्न की और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मुख्य मंदिर के साथ-साथ परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी में भी विधिवत दर्शन व पूजा-अर्चना की। तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से एक विशेष अपील करते हुए कहा:

​”हमारी सरकार सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी भक्तों से आग्रह करता हूँ कि वे ‘हरित एवं स्वच्छ चारधाम यात्रा’ के संकल्प में सहयोग करें और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरी दुनिया में ले जाएं।”