उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रामनगर में बीते कल शनिवार की देर रात को ट्रैंकुलाइज कर एक बाघिन को पकड़ा है।
एक बाघिन पकड़ी
मिली जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को बासीटीला गांव में 42 वर्षीय प्रमोद तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी को खेत में देखरेख करते समय एक बाघ ने मार डाला था। जिसके बाद बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से कैमरा ट्रैप लगाए गए। ड्रोन की मदद ली गई। बताया कि लंबे समय से एक बाघ लगातार घटनास्थल पर दिखाई दे रहा था। उस पर नजर रखी जा रही थी। शनिवार की देर रात बासीटीला गांव के पास बने वॉटर हॉल के करीब बाघ आया तो उसे कॉर्बेट पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. दुष्यंत शर्मा की ओर से ट्रैंकुलाइज किया गया। जिसमें पता चला की वह बाघिन है।
ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा
जिसके बाद उसे ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। जहां से उसका डीएनए सैंपल लेकर हैदराबाद जांच के लिए भेजा जा रहा है।