उत्तराखंड: पहाड़ों की आस्था और पीड़ा को दर्शाती फिल्म ‘खूंटा’, जौनसार-बावर की माटी और टोंस नदी का बयां करेगी दर्द, आज सिनेमाघरों में रिलीज

उत्तराखंड: उत्तराखंड की लोक-संस्कृति, हिमालयी परिवेश और विकास बनाम प्रकृति के द्वंद्व को दर्शाती फिल्म ‘खूंटा’ आज शुक्रवार से देहरादून के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

आज सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज

जानकारी के अनुसार फिल्म की निर्देशक व लेखिका अनुशी शर्मा और निर्माता मुकेश मोदी ने बताया कि यह फिल्म उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र और टोंस नदी के आसपास की संस्कृति पर आधारित है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग क्वाणू गांव और टोंस नदी के वास्तविक क्षेत्रों में की गई है। निर्माता-निर्देशक के अनुसार, यह फिल्म विकास की होड़ में पीछे छूटती जा रही उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और पहाड़ों की पीड़ा को महसूस कराने का एक प्रयास है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी स्त्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका टोंस नदी से गहरा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव है। नदी पर बांध निर्माण के प्रस्ताव के बाद पैदा होने वाले संघर्ष को केंद्र में रखकर विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन पर सवाल उठाए गए हैं।