उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी में खास पहल के साथ पहली बार महिलाओं के लिए कयाकिंग प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है।
प्रशिक्षण का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार से इसकी शुरुआत हुई है। इस मौके पर डीएम नितिका खण्डेलवाल ने 14 दिवसीय महिला बेसिक व्हाइट वाटर कयाकिंग प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ किया। टिहरी झील में कयाकिंग प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। इसमें 20 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं, जो पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उद्यमसिंहनगर सहित टिहरी जनपद के धनोल्टी और कीर्तिनगर क्षेत्रों से आई हैं। बताया कि यह 14 दिवसीय प्रशिक्षण टिहरी झील में रखा है। प्रशिक्षण के उपरांत छात्राओं को गंगा नदी में एडवांस प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे रिवर गाइड एवं कयाकिंग गाइड के रूप में रोजगार स्थापित कर सकें।