उत्तराखंड: यहाँ पत्नी ने की पति की हत्या, मुकदमा दर्ज


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां खटीमा में पत्नी ने पति की हत्या कर दी और शव घर के पास दफना दिया।

पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम-

जानकारी के अनुसार आरोपितों ने घटना 13 फरवरी को ही अंजाम दे दी थी। वही मृतक के परिवार वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे और पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की थी। वही जांच में पता चला कि अवैध संबंध में अड़चन बन रहे पति को पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद शव को घर से दो सौ मीटर दूर नाले के पास दफना दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।