मौसम अपडेट: पहाड़ों में बढ़ी ठंड, आज आसमान में बादल छाए रहने के आसार

मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार आज पहाड़ों में हल्की वर्षा, बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज कुमाऊं में कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाने की संभावना जताई है। वहीं ऊंचाई के इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। बीते मंगलवार को सुबह से धूप व बादल छाए रहे।