March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

25 जुलाई: आज से भगवान शिव का प्रिय महीना हुआ शुरू, 26 जुलाई को है सावन का पहला सोमवार

आज 25 जुलाई है। आज का दिन बेहद खास है। आज से भगवान शिव का प्रिय महीना सावन शुरू हो चुका है।सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र महीना माना गया है। सावन को श्रावण भी कहते हैं. सावन के महीने को हिंदू कैलेंडर के अनुसार 5वां महीना माना गया है। जिसका समापन 22 अगस्त 2021 को होगा। आज से पूरे एक माह तक भगवान शिव और उनके परिवार का विधि विधान तक पूजन किया जाएगा। मासावन के महीने को भगवान शिव की आराधना के लिए काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही सावन के सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 

सावन का पहला सोमवार है 26 जुलाई-

भगवान शिव के प्रिय सावन महीने का पहला सोमवार 26 जुलाई को है। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। जिसमें पहला सावन सोमवार व्रत- 26 जुलाई 2021 पड़ रहा है। दूसरा सावन सोमवार व्रत- 2 अगस्त 2021 पड़ रहा है। तीसरा सावन सोमवार व्रत- 9 अगस्त 2021 पड़ रहा है। वही चौथा सावन सोमवार व्रत-16 अगस्त 2021 को पड़ रहा है।

आज का दिन सूर्य देव की पूजा की लिए उत्तम माना गया है-


आज 25 जुलाई को रविवार का दिन है। रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा की लिए उत्तम माना गया है। सूर्य देव को ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का अधिपति यानी राजा माना गया है। आज श्रावण माह कृष्‍ण पक्ष की प्रतिपदा रहेगी। प्रात: 05:58 पर सूर्योदय होगा 05:51 के बाद द्वितीया प्रारंभ हो जाएगी। शाम 7:08 पर सूर्योस्त हो जाएगा। आज से यानि 25 जुलाई से श्रावण यानी सावन का महीना आरंभ होगा। सावन का महीना 22 अगस्त दिन रविवार के दिन समाप्त हो रहा है।