क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 चल रहा है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है।
महिला क्रिकेट लीग
WPL में कुल पांच टीमें खेल रहीं हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जा रहे हैं।
कल कौन जीता
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने कप्तान ऐश्ली गार्डनर के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बेंगलुरु को सिर्फ 17 ओवर के अंदर 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही बेंगलुरु को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। गुजरात ने इस लक्ष्य को 16.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
WPL 2025 के मैचों का शेड्यूल
🏏🏏28 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा।