उत्तराखंड मौसम अपडेट: आसमान से बरस रही आग से मिलेगी राहत, आईएमडी ने जारी किया मौसम का यह पूर्वानुमान

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं पहाड़ों में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 19 मई को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि 20 मई से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। साथ ही संभावना जताई कि अगले चार से पांच दिनों के भीतर राज्य के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात बन सकते हैं। 18 मई से 23 मई तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 20 मई से 23 मई के बीच कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश, गर्जन और 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 20 और 21 मई को पर्वतीय जिलों के लिए चेतावनी भी जारी की है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम भी अब गर्मी में इजाफा हो रहा है।