उत्तराखंड: इतने हजार उपनल कर्मियों को बड़ी राहत, ‘समान पद-समान वेतन’ का रास्ता साफ, जानें

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने उपनल (UPNL) के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों के हित में एक बड़ा और अहम निर्णय लिया है।

मिलेगा यह लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर राज्य सरकार ने ‘समान पद, समान वेतन’ का लाभ देने के लिए कट-ऑफ डेट में विस्तार कर दिया है, जिससे अब राज्य के 20 हजार से अधिक उपनल कर्मियों को लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस संबंध में सैनिक कल्याण सचिव युगल किशोर पंत द्वारा जारी संशोधित शासनादेश के अनुसार, ‘समान पद, समान वेतन’ का लाभ पाने के लिए पहले निर्धारित कट-ऑफ डेट 12 नवंबर, 2018 थी। सरकार ने इसे बढ़ाकर अब 15 अक्टूबर, 2024 कर दिया है। इस निर्णय के तहत, जिन उपनल कर्मियों ने 15 अक्टूबर, 2024 तक विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं, वे इस लाभ के पात्र होंगे। जिसमें सबसे पहले उन उपनल कर्मियों को लाभ दिया जाएगा, जिन्होंने 2015 से पूर्व से विभिन्न विभागों में अब तक न्यूनतम 10 वर्षों की सेवा पूरी कर ली है। शेष कर्मियों को भी इसी प्रकार चरणबद्ध तरीके से इस दायरे में शामिल किया जाएगा। संशोधित आदेश के अनुसार, कर्मचारी जिस पद के सापेक्ष कार्यरत हैं, उन्हें अब उसी पद के अनुरूप न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ता दिया जाएगा।