दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दी बड़ी सौगात, DA में की इतनी बढ़ोत्तरी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात दी है।

सरकार की सौगात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर अब 58 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू मानी जाएगी।

मिलेगा यह फायदा

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैसले से केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा, जो सातवें वेतन आयोग के तहत आते हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा।