हल्द्वानी: बिना रजिस्ट्रेशन सड़क पर दौड़ रहे दोपहिया वाहनों पर कसेगा शिकंजा, विक्रेताओं पर लगेगा इतने गुना जुर्माना, कुमाऊं आयुक्त की सख्त चेतावनी

हल्द्वानी: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने बिना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के सड़कों पर दौड़ रहे दोपहिया वाहनों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

दिए यह निर्देश

जिस पर उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया है कि बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन बेचने और संचालन के लिए देने वाले ऑटो डीलरों पर नियमानुसार ‘आजीवन कर’ की राशि का 15 गुना तक जुर्माना लगाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जिसमें संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) हल्द्वानी और अल्मोड़ा को ऐसे सभी वाहनों की तत्काल पहचान कर संबंधित वाहन विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।‌ आरटीओ को की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट (आख्या) 7 दिनों के भीतर आयुक्त कार्यालय को सौंपनी होगी।