सुबह की ताज़ा खबरें (21 नवंबर)

★ विश्व टेलीविजन दिवस

◆ रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह की पडोसी देश को चेतावनी – नया और शक्तिशाली भारत शांति बिगाडने की किसी भी कोशिश का करारा जवाब देगा।

◆प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में पुलिस महानिदेशकों और महानिरिक्षकों के सम्‍मेलन में शामिल हुए।

◆ आंदोलनकारी किसान संघों का नेतृत्व करने वाला संयुक्त किसान मोर्चा नई दिल्ली में अगली कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए करेगा बैठक।

◆ बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल आवासीय अकादमी एचएएल स्पोर्ट्स क्लब बेंगलुरु में लड़कियों और लड़कों के लिए ट्रायल करेगा आयोजित।

◆ इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष सिंग्ल्स में किदाम्बी श्रीकांत पराजित।

◆ राजस्‍थान में अशोक गहलोत के नेतृत्‍व में राज्‍य मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने इस्‍तीफा दे दिया।

◆ सरकारी कर्मचारी के पति या पत्‍नी को पेंशन प्राप्‍त करने के लिए संयुक्‍त बैंक खाता होना अनिवार्य नहीं।

◆ भारत अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरू, हेमा मालिनी इंडियन फिल्‍म पर्सनेललिटी अवार्ड से सम्मानित।

◆ कनाडा में में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ के हालात पैदा हो गए.

◆कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 क्रिकेट मैच।

◆ मिज़ोरम से आए ब्रू शरणार्थियों के शिविर में लगी आग, 18 घर तबाह।

◆ मध्य प्रदेश पुलिस ने ऑनलाइन गांजा बेचने के मामले में अमेज़न अधिकारियों के ख़िलाफ़ दर्ज की एफआईआर।