उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी 5 नवंबर को उत्तराखंड पंहुचे।
केदारनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी अपने निजी दौरे पर केदारनाथ धाम पहुंचे। राहुल गांधी ने केदारनाथ में पहुंच कर बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं और पंडा पुरोहितों से मुलाकात की। सात नवंबर मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे केदारनाथ धाम से वापसी का कार्यक्रम है।
निजी दौरे पर उत्तराखंड पंहुचे राहुल गांधी
राहुल गांधी इससे पहले साल 2015 में केदारनाथ धाम पहुंचे थे। 8 साल बाद राहुल गांधी दूसरी बार केदारनाथ में दर्शन करने आ रहे हैं। अभी तक जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी इस दौरान किसी तरह की राजनीति से जुड़ी कोई बैठक या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।