यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों का दौर जारी है । अब मामले में पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है । यह अब तक की 31 वीं गिरफ्तारी है ।
अपने भाई के साथ परीक्षार्थियों को कराई नकल
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में आज एसटीएफ को एक और बड़ी कामयाबी मिली है । पूर्व में हुई गिरफ्तारी ,उनके बयान और साक्ष्यों के आधार पर आज अभियुक्त विनोद जोशी पुत्र रमेश जोशी निवासी सितारगंज उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है । बताया जा रहा है कि अभियुक्त विनोद ने अपने भाई के साथ मिलकर वीडिओ/ विपीडीओ भर्ती में कई परीक्षार्थियों को कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया था और रात्रि में परीक्षार्थियों को पेपर हल कराया था । और साथ ही अपने साथ परीक्षार्थियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया गया था । बता दें कि अभियुक्त अभी उधम सिंह नगर में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है । वहीं अभियुक्त का भाई मनोज जोशी जो कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात था वो पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका है और अभी न्यायिक अभिरक्षा में है ।